Doordrishti News Logo

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

जयपुर,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में बदमाशों ने घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी आज दोपहर करीब 1:45 बजे घर के बाहर खड़े थे। उसी समय स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चला दी और फिर भाग गए। गोगामेड़ी को तुरंत मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय गोगामेड़ी के अजीत सिंह मौजूद थे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार,श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने गोगामेड़ी पर दो राउंड फायर किए। घायल गोगामेड़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें नही बचाया जा सका। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने की एक करोड़ से भी अधिक की वसूली

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया शोक व्यक्त
श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ीजी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ीजी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: