स्टेशनरी की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर,स्टेशनरी की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रामनगर में एक स्टेशनरी की दुकान में रात को चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सामान के साथ नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने बताया कि रामनगर निवासी व्यापारी विक्रम पंवार पुत्र गिरधारीलाल माली ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी।
यह भी पढ़ें – इस सुरक्षा अधिकारी के साथ गार्ड ने की मारपीट
रिपोर्ट में बताया है कि उसकी स्टेशनरी की दुकान रामनगर में दुकान नंबर 3, 4, 5, 6 सुंदर मेडिकल वाली गली में है। 2 दिसंबर की रात 10 बजे वे अपने दुकान मंगल करके अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह 7 बजे उनके पड़ौसी हरीश ने फोन कर बताया कि दुकान का शट्टर ऊपर किया हुआ है। जिसके बाद व्यापारी दुकान पहुंचा और अंदर देखा तो वहां से दुकान का एक मोबाइल, गल्ले में रखे करीब 25 सौ रुपए के साथ ही दुकान में रखे पार्कर कंपनी के महंगे पैन जिनकी कीमत 15 हजार रुपए थी, वह भी चोरी हो चुके थे। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

