Doordrishti News Logo

यूनियन बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक करोड़ फ्रॉड करने का आरोप

  • स्कू्रटनी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • रिश्तेदारों और परिचितों के नाम किए फर्जी क्रेडिट कार्ड जारी

जोधपुर,यूनियन बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक करोड़ फ्रॉड करने का आरोप। शहर की यूनियन बैंक की दो शाखाओं में सहायक प्रबंधक द्वारा एक करोड़ का घोटाला किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य प्रबंधक को जानकारी मिलने पर इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
शास्त्रीनगर थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि इस बारे में मुख्य प्रबंधक यूनियन बैंक के सोजती गेट शाखा के चेतन प्रकाश कुमावत की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। आरोप है कि उनकी बैंक में ही सहायक प्रबंधक के पद पर आकाश वर्मा लगा हुआ था। दोनों साथ मिलकर कार्य करते है। हाल में पता लगा कि बैंक में राशियां समय पर जमा नहीं हो पा रही है। तब स्कू्रटनी रिपोर्ट तैयार करवाई गई। जिसमें पता लगा कि सहायक प्रबंधक आकाश वर्मा द्वारा अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम से फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड जारी कर राशि उठाई गई है। इस पर परिवादी चेतनप्रकाश साइबर पार्क स्थित बैंक के उपमहाप्रबंधक संजीव आर सहाय से बात की और जांच का बाद इसका खुलासा हुआ कि आकाश वर्मा द्वारा जालसाजी कर यह गबन किया गया है।

यह भी पढ़ें – अज्ञात वाहन ने पिता पुत्री को मारी टक्कर,पिता की मौत

पैसा शेयर बाजार में लगाया
इस बारे में जब सहायक प्रबंधक आकाश वर्मा से अधिकारियों ने बात की तो पता लगा कि पैसा शेयर बाजार मेें लगाया था। इससे पहले भी वह शेयर बाजार में पैसा लगा चुका था और 60 लाख का नुकसान हो गया था,जिसकी भरपाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें – कीटनाशक छिड़काव करते यह कृषक हुआ बेहोश,अस्पताल में मौत

क्रेडिट कार्ड एवं खुदरा लोन का काम देखता था
रिपोर्ट के अनुसार साथ काम करने वाला आकाश वर्मा परिवादी मुख्य प्रबंधक चेतन प्रकाश के साथ क्रेडिट कार्ड एवं खुदरा लोन का काम देखता था। इस पर वह कब गबन करने लगा पता नहीं चला। जब स्क्रूटनी जांच हुई तो इसका खुलासा हो पाया।

यह भी पढ़ें – मैरिज पैलेस की पार्किंग से इसने चुराई थी बाइक

अब कराया गया केस दर्ज
मुख्य प्रबंधक चेतन प्रकाश ने मामला सामने आते ही आरोपी के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह गबन यूनियन बैंक की दो शाखाओं पर घोटाला सामने आया है। सहायक प्रबंधक अप्रैल 2023 से जोधपुर की सोजती गेट ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026