Doordrishti News Logo

हथियार दिखाकर कार लूटकर ले जाने का एक आरोपी गिरफ्तार

अगस्त माह में बनाड़ इलाके में हुई थी वारदात

जोधपुर,हथियार दिखाकर कार लूटकर ले जाने का एक आरोपी गिरफ्तार।शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ी तिराहा पर फालना पाली के व्यक्ति से कार और मोबाइल लूट कर ले जाने का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि लूट के एक प्रकरण में आरोपी सेंगवों का बास बिसलपुर डांगिवावास निवासी अशोक पुत्र मुल्तानराम को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में गत अगस्त महिने में पाली फालना के रमेश पुत्र फू लाराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह 21 अगस्त की रात में फालना से अपनी एक कार साले हरीश के साथ लेकर जोधपुर के लिए निकला था। उसके भांजे रूपेश को मंडोर स्थित एक मंदिर में फेरी दिलानी थी। रास्ते में दो युवक मिले थे। जिन्होंने अपने बड़े पिता का देहांत होने की बात कहकर जोधपुर चलने के लिए कहा था। फालना फास्टट्रेक पर उन युवकों से दो हजार में किराया तय किया गया था।

यह भी पढ़ें – रिजर्व ईवीएम चोरी,सेक्टर ऑफिसर पॉलिटेक्रिक कॉलेज प्रधानाचार्य जाखड़ निलंबित

युवकों ने बड़े पिता के यहां पहुंचने पर किराया देने की बात की। 22 अगस्त की सुबह कार लेकर यह लोग नांदड़ी तिराहा के पास पहुंचे थे कि युवकों ने कहा कि यहां पर उतार दो। किराया लाने की बात पर फोन कर किसी अन्य व्यक्ति को बुलाया और फिर पिस्टल नुमा हथियार दिखाकर कार और मोबाइल लूट कर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। अब एक आरोपी अशोक पुत्र मुल्तानराम को गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026