पैथोलॉजी विभाग की स्टेट कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
जोधपुर,पैथोलॉजी विभाग की स्टेट कॉन्फ्रेंस सम्पन्न। सोसाइटी ऑफ पैथोलॉजिस्ट व माइक्रोबायोलॉजिस्ट, राजस्थान चैप्टर ऑफ आईएपीएम एवं पैथोलॉजी विभाग,डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय स्टेट कॉन्फ्रेंस का आज समापन हुआ। आज के साइंटिफिक सेशन का आरंभ मुंबई की डॉक्टर अनिता बोर्गेस ने क्युरिऑसिटी एंड कॉन्टेक्स्ट इन प्रैक्टिस ऑफ़ क्लिनिकल मेडिसिन से किया, जिसमें उन्होंने सीखने में क्यूरियोसिटी का महत्व एवं प्रत्येक डिसीजन में बैकग्राउंड कॉन्टेक्स्ट का महत्व बताया इसके बाद मुंबई के ही टाटा कैंसर हॉस्पिटल के डॉ सुमित गुजराल ने एग्रेसिव लिंफोमा के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
इसे भी पढ़िए- जिले में 2735688 मतदाताओं में 1931390 ने किया मतदान
डॉ निरुपमा कोठारी एवं एम्स जोधपुर की डॉक्टर पूनम ने विभिन्न महत्वपूर्ण एवं रोचक केसेस का स्लाइड सेमिनार किया। इसके बाद डॉ डीआर माथुर ने पश्चिमी राजस्थान में पाई जाने वाली कीड़ी नगरा नामक बीमारी पर अपना व्याख्यान दिया। डॉ राजश्री बेहरा ने ब्लड कॉम्पोनेंट्स की रेशनल यूज़ के बारे में और डॉ किशोर खत्री ने आंतो से संबंधित विभिन्न बीमारियों के निदान हेतु ली जाने वाली बायोप्सी की हैंडलिंग और प्रोसेसिंग पर अपने अनुभव एवं गाइड लाइंस के बारे में व्याख्यान दिया। अंत में कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ आरसी पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया एवं अपनी कोर टीम डॉ किशोर खत्री,डॉ ओमवीर सिंह,डॉ कंचन राठौर एवं डॉ विनोद गुर्जर का विशेष धन्यवाद दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

