Doordrishti News Logo

दिवाली पर सूने तीन मकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सोना चांदी

जोधपुर,दिवाली पर सूने तीन मकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सोना चांदी।शहर में तीन मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दो के परिवार दीपावली पर छुट्टियां मनाने गांव गए थे,एक डॉक्टर परिवार किसी कार्यवश दिल्ली गया था। संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अब चोरों की तलाश आरंभ की है। मूलत: सिवाना हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 597/ 23 निवासी महेंद्र कुमार पुत्र सांवल दास ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार अपने गांव 11 नवंबर को गया था। वापिस 15 को लौटा तब घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से दो तोला का नेकलेस,दो ग्राम सोने के कान की बाळी,दो जोड़ी पायजेब चोरी कर ले गए। इस बारे में चौहाबो थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र नवदुर्गा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह राजावत पुत्र दुर्गासिंह ने रिपोर्टदी कि वह 10 नवंबर के परिवार सहित गांव गया था। 16 को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। वह यहां पहुंचा तो पता लगा कि अज्ञात चोर घर से 25 तोला चांदी के आभूषण,आधाा ग्राम सोने का मादलिया और 90 हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। इस बारे में अब कुड़ी पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026