रेलवे का सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ
ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर होगी कार्यवाही
जोधपुर,रेलवे का सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर सुरक्षा सप्ताह गुरुवार से प्रारंभ हुआ।डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22 नवंबर तक चलने वाले सुरक्षा सप्ताह के दौरान रेल यात्रियों को ट्रेनों में ज्वलनशील व विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रेलवे पार्सल लदान और टिकट चेकिंग पर विशेष फोकस रखेगा तथा इसके लिए वाणिज्य निरीक्षकों व टीटीई को सतर्क रहकर कार्य करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें – योगी आदित्यनाथ का जोधपुर संभाग में 18 को कई कार्यक्रम
सप्ताह के पहले दिन मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी ने गुरुवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया तथा संवेदनशील स्थानों जैसे पार्सल घर,टिकट घर तथा वेटिंग हॉल पर तैनात कर्मचारियों को सावचेत होकर कार्य करने के निर्देश दिए। जोशी ने विशेष रूप से आवक जावक पार्सल घर का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कार्यरत सुपरवाइजरों,लीज होल्डर्स व पार्सल पोर्टर्स को ज्वलनशील पदार्थों के लदान के मामले में अतिरिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अग्निशामक उपकरणों की भी जांच की।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

