रेलवे ने यात्रियों को किया आगाह,ट्रेन में न ले जाएं पटाखे
- सुरक्षा की दृष्टि से पहले से है प्रतिबंध
- ज्वलनशील पदार्थों के लदान पर हो सकती है कायर्वाही
जोधपुर,रेलवे ने यात्रियों को किया आगाह,ट्रेन में न ले जाएं पटाखे। रेलवे ने दीपोत्सव पर ट्रेन के जरिये अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को आगाह किया है कि वह अपनी यात्रा के दौरान पटाखे व अन्य ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ न ले जाएं। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में सुरक्षा कारणों से पटाखे और अन्य ज्वलनशील सामान साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध है तथा इस नियम का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
यह भी पढ़ें – एमडीएम में ऑर्थाेपेडिक्स में डॉ. रामाकिशन चौधरी की नई यूनिट गठित
उन्होंने कहा कि ट्रेन में पटाखे ले जाकर यात्री अपनी व सह-यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकते हैं। ज्वलनशील वस्तुओं को ट्रेन में लेकर जाना दंडनीय अपराध है। पटाखों के अतिरिक्त यात्री अपने साथ गैस सिलेंडर,गन पाउडर,केरोसिन,पेट्रोल जैसी समस्त ज्वलनशील चीजें लेकर जाना भी मना है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के कोच में स्टोव जलाने और रेलवे स्टेशन पर या फिर कंपार्टमेंट में सिगरेट,बीड़ी पीने पर भी जुर्माने का प्रावधान है। डीआरएम ने बताया कि इन वस्तुओं के लदान पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। इसके बावजूद यात्री दीपावली पर रेल यात्रा के दौरान पटाखे लेकर यात्रा करने का प्रयास करते हैं जो अनुचित है तथा ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही का प्रावधान है। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने इस दिशा में पार्सल घरों को निर्देशित किया गया है कि पार्सल बुकिंग के दौरान पर्यवेक्षक इन वस्तुओं के लदान से जुड़े नियमों की सख्ती से पालना करवाएं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

