Doordrishti News Logo

एमडीएम में ऑर्थाेपेडिक्स में डॉ. रामाकिशन चौधरी की नई यूनिट गठित

जोधपुर,एमडीएम में ऑर्थाेपेडिक्स में डॉ. रामाकिशन चौधरी की नई यूनिट गठित। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के ऑर्थाेपेडिक्स विभाग के आचार्य एवं विभागध्यक्ष डॉ.किशोर रायचंदानी ने एक आदेश जारी कर मथुरादास माथुर अस्पताल में एक नई एफ-यूनिट स्थापित की है तथा डॉ रामाकिशन चौधरी को इस यूनिट का हैड बनाया है। इस एफ यूनिट का आउटडोर बुधवार और शनिवार को होगा।

यह भी पढ़ें – टैक्सी चालक व साथियों ने युवक से की मारपीट रुपए आभूषण लूटे

डॉ.रामाकिशन चौधरी ने मंगलवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में अपना पदभार ग्रहण किया। डॉ रामाकिशन चौधरी को स्पाईन सर्जरी में दक्षता हासिल है। इनके शोधपत्र राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक्स विभाग के नर्सिग कर्मचारियों तथा अन्य कार्मिकों ने डॉ रामाकिशन चौधरी का स्वागत किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: