Doordrishti News Logo

सिक्योरिटी गार्ड और साथियों पर अज्ञात लोगों का हमला

  • बाइक को तोड़ा
  • नुकीले कांटे लगी लाठियां और बेल्ट से हमला

जोधपुर,सिक्योरिटी गार्ड और साथियों पर अज्ञात लोगों का हमला। शहर के करवड़ स्थित मेलावास गांव की सरहद गोरखनाथ की धूणे के समीप अपनी सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पूरी कर लौट रहे एक गार्ड और उसके साथियों पर अंजान लोगों ने बेल्ट और नुकीलें कांटे लगी लाठियां से हमला किया। साथ ही उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त करने के साथ देख लेने की धमकी दी। पीडि़त गार्ड ने इस बाबत करवड़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को इंटरनेशनल सिमुलेशन फैसिलिटेटर लेवल थ्री प्रमाणपत्र

खेड़ापा के सांवतकुआं निवासी अजयपाल सिंह पुत्र मनोहर सिंह ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 27 सितंबर की रात को वह ड्यूटी खत्म कर अपने साथियों बाबूसिंह,सिमरथाराम आदि के साथ घर के लिए निकला था। तब मेलावास गांव की सरहद पर गोरखनाथ धूणे के समीप पहुंचने पर कुछ युवक हाथों में बेल्टी और नुकीले कांटे लगी लाठियों लेकर आए और रास्ता रोक कर मारपीट की। देख लेने की धमकियां दी। बेल्ट और नुकीले कांटे लगी लाठियों के वार से अजय पाल सिंह, बाबूसिंह और सिमरथाराम आदि चोटिल हो गए। बाद में बदमाश वहां से भाग निकले। पीडि़त बदमाशों को नहीं पहचानता है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026