Doordrishti News Logo

पावभाजी ठेले वाले से मारपीट कर सोलह हजार लूटे,पत्थर मार सिर फोड़ा

  • दो आरोपी गिरफ्तार
  • घायल एमजीएच में भर्ती

जोधपुर,पावभाजी ठेले वाले से मारपीट कर सोलह हजार लूटे,पत्थर मार सिर फोड़ा। शहर के ओलंपिक सिनेमा टावर के पास में एक क्लिनिक समीप पावभाजी का ठेला लगाने वाले दो भाईयों पर जानलेवा हमला कर साढ़े सोलह हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों को पकडऩे के लिए पीछा किया तो वे ईदगाह की तरफ भाग गए। जहां पर भी पीडि़तों के साथ मारपीट करने के साथ पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया। घायल को एमजीएच में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपए स्वीकृत

महात्मा गांधी स्कूल के पीछे गुलाबबाग निवासी राहुल वैष्णव पुत्र शंभूलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह ओलंपिक सिनेमा के पास अपना पावभाजी का ठेला लगाता है। 21 सितंबर की शाम को उसके दो भाई पवन और शेरू ठेला लगाने के लिए घर से निकले थे। तब रास्ते में एक स्कूटर और बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने मारपीट करते हुए गल्ले से 16 हजार 500 रुपए लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की फिर गाडिय़ों में बैठकर आरोपी भाग गए। इस पर उसके भाई पवन ने पीछा किया। ईदगाह की तरफ भागे बदमाशों ने वहां पर भी उसके भाई के साथ मारपीट की और पत्थर फेंक कर सिर फोड़ दिया। उसके भाई को बाद में एमजीएच में भर्ती करवाया गया। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि मामले में अब दो आरोपी जालोरी गेट ईदगाह निवासी अरसद उर्फ अज्जू पुत्र मोहम्मद असलम एवं हैदर पुत्र शेर मोहम्मद को पकड़ा गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026