Doordrishti News Logo

एमबीएम विश्वविद्यालय में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर नॉन कन्वेंशनल एनर्जी

मुख्यमंत्री ने दी 3.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जोधपुर,एमबीएम विश्वविद्यालय में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर नॉन कन्वेंशनल एनर्जी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर नॉन कन्वेंशनल एनर्जी एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह सेंटर एमबीएम विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग वर्कशॉप बिल्डिंग में स्थापित किया जाएगा। इसके भवन नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा सालाना रख रखाव हेतु 1.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई है।

यह भी पढ़ें – राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाएं 25 से 28 सितम्बर तक जोधपुर में

गहलोत के इस निर्णय से गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में प्रशिक्षणार्थी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे तथा इन क्षेत्रों में नवीन अनुसंधान हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: