Doordrishti News Logo

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए भाटी

जोधपुर,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए भाटी।
शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजक शक्ति हेल्पिंग हेंड और शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन से अम्बालिका शास्त्री के द्वारा किया गया। स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार सामाजिक,साहित्य, खेल,शिक्षा,कला,संस्कृति,विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी व अन्य क्षेत्रों में नवाचार करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को ऑनलाइन वर्चुअल रूप से नवाजा गया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी को उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा खेल के क्षेत्र, विद्यालय में उत्कर्ष एनसीसी संचालन, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, वृक्षारोपण,ग्रामीण ओलंपिक खेल में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कर्ष कार्य,भामाशाह और जन सहयोग से विद्यालय विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, शैक्षिक नवाचारों,विद्यालय में सहशैक्षणिक गतिविधियों का प्रभावी आयोजन,नामांकन वृद्धि व ठहराव, भामाशाह को विद्यालय विकास हेतु प्रेरित करने,निर्वाचन कार्य,कॉविड-19 नियंत्रण व वैक्सीनेशन आदि कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय संचार ब्यूरो का रामदेवरा में जागरूकता कार्यक्रम

इससे पूर्व भाटी को उपखण्ड प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2023 को एवं जोधपुर रत्न से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने संस्था प्रधान एवं समस्त शिक्षक साथियों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने कार्य करने के दौरान उनका सहयोग देते हुए मनोबल बढ़ाया। भाटी को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर संस्था प्रधान प्रेम कुमार,व्याख्याता सुरेंद्र सिंह,वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,सुरेंद्र कुमार भास्कर,चम्पा लाल,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़, पुखराज,बाबू लाल,कनिष्ठ सहायक देवेंद्र यादव,चंपा राम सैन,दिलीप कुमार मीणा,श्रवण सिंह राजपुरोहित आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाटी को बधाइयां दीं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026