Doordrishti News Logo

महिला कामगार से छेड़छाड़ व जबरदस्ती का प्रयास,मैनेजर को भेजा जेल

जोधपुर,महिला कामगार से छेड़छाड़ व जबरदस्ती का प्रयास,मैनेजर को भेजा जेल।शहर की बासनी पुलिस ने एक फैक्ट्री में महिला कामगार से छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती का प्रयास करने वाले मैनेजर को गिरफ्तार किया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें – मासिक संगीत सभा में सुधि श्रोताओं ने ली म्यूजिक थेरेपी

बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एक महिला द्वारा यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती थी। 7 सितंबर को फैक्ट्री मैनेजर कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार निवासी बसंत लोहिया द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती के प्रयास की घटना होने पर सुपरवाइजर को बताने का प्रयास किया परन्तु मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में महिला को ही फैक्ट्री से निकाल दिया गया। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026