Doordrishti News Logo

अभिनय जटिल परंतु संभव कला- मनोज

थिएटर सेल में एनएसडी टाई विशेषज्ञ का रंग संवाद

जोधपुर,अभिनय जटिल परंतु संभव कला-मनोज। जेएनवीयू के थिएटर सेल में विद्यार्थियों के साथ एनएसडी टाई के विशेषज्ञ और उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,प्रयागराज से आए मनोज कुमार ने अभिनय की बारीकियों,कला के प्रति ईमानदार रिश्ता और निरंतरता की बात कही।
उन्होंने बताया कि एक कलाकार के लिए जरूरी होता है कि वह अपने काम से कभी संतुष्ट न होते हुए शाबाशी के रूप में मिली तालियों को एक चैलेंज की तरह अपनाए।

यह भी पढ़ें – एमजीएच में हुआ पोर्टल हाईपरटेनशन का जटिल ऑपरेशन

उन्होंने कहा कि एक एक्टर को अपनी टीम के प्रति भरोसा अवश्य रखना चाहिए और अपनी गलतियों से सीख कर खुद को और बेहतर बनाने पर काम करना चाहिए। अपने काम के प्रति शिद्दत,ईमानदारी और धीरज बनाकर रखना चाहिए। समन्वयक डॉ.हितेंद्र गोयल ने मनोज कुमार का स्वागत किया,इस रंग संवाद के मौके पर नए कलाकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए। संवाद के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक शब्बीर हुसैन,रमेश भाटी नामदेव, विक्रम सिंह राठौड़,महेश पंवार और थियेटर सेल के दोनो बैचेज़ के रंगप्रेमी और विद्यार्थी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इंस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026