Doordrishti News Logo

जाली काटकर घुसे नकबजन,कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटकर 945 किलो तांबा चोरी

जोधपुर,जाली काटकर घुसे नकबजन,कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटकर 945 किलो तांबा चोरी। शहर के निकट राजीव गांधी नगर में एक कबाड़ के गोदाम में चोरों ने जाली काटकर प्रवेश किया। गोदाम के कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटा फिर 19 कट्टे तांबा चुरा ले गए। जो 945 किलो के करीब था। इस तांबे की अनुमानित कीमत लाखों में है। गोदाम मालिक की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। चोरों की संख्या दो से तीन हो सकती है। माल ले जाने के लिए किसी वाहन का उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें – कमिश्नरेट में तीन थानाधिकारी बदले

चौपासनी हाउंसिंग बोर्ड स्थित 25 जी-1 मयंक पुत्र जयचंद नाहटा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक कबाड़ का गोदाम राजीव गांधी नगर में एक कैफे हाउस के पीछे है।15 सितंबर की रात में वह गोदाम बंद कर घर गया था। अगले दिन यानी 16 सितंबर को पहुंचा तो पता लगा कि गोदाम के पीछे किसी ने जाली काटने के बाद दीवार फांदी और अंदर प्रवेश किया है। फिर कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटा गया। जहां कमरे में रखे 19 कट्टे तांबे को चुरा लिए। इन कट्टों में तकरीबन 945 किलो तांबा भरा था,जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि संभवत:चोरों संख्या दो से तीन हो सकती है और कोई वाहन लेकर आए थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026