आपसी विवाद के चलते बैजनाथ मंदिर पुजारी पर जानलेवा हमला
जोधपुर,आपसी विवाद के चलते बैजनाथ मंदिर पुजारी पर जानलेवा हमला। शहर के सूरसागर स्थित बैजनाथ महादेव के पुजारी पर शनिवार की रात में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। इससे पुजारी बुरी तरह जख्मी हो गया। उस पर लाठियों एवं हथियारों से हमला किया गया। जिससे शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोट लगी। पुजारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें चार नामजद लोगों के खिलाफ पुजारी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – लूणी ग्राम पंचायत में इंदिरा रसोई शुरू
सूरसागर थानधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि बैजनाथ महादेव मंदिर के पुजारी 49 साल के कैलाश नाथ पर शनिवार की रात को हमला हुआ। हमलावरों उसके परिचित एवं परिवार के लोग सुरेश नाथ,किरण नाथ,भगवाननाथ एवं बंशीनाथ आदि थे। पुजारी ने इन चारों पर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। हमले का कारण आपसी विवाद है। फिलहाल हमलावर फरार है,जिनकी तलाश की जा रही है। थानाधिकारी शेखावत ने बताया कि पुजारी के हाथ पैर पर चोट लगने के साथ सिर पर घाव लगा है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

