डायमंड जेवरात चुराकर भागा शातिर नौकर बिहार से गिरफ्तार
जोधपुर,डायमंड जेवरात चुराकर ले गया शातिर नौकर बिहार से गिरफ्तार।शहर के शास्त्रीनगर डी-सेक्टर में व्यवसायी के मकान में घरेलु नौकर द्वारा चोरी के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को बिहार जाकर पकड़ लिया। आरोपी से अब स्वर्णाभूषण बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी हीरे जडि़त आभूषण चुराकर ले गया था।थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि गत दिनों शास्त्रीनगर डी-सेक्टर 17 निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र हरीश अग्रवाल की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि वह परिवार सहित घूमने के लिए 19 जुलाई को दिल्ली फिर गोवा चला गया। घर में उसके मां पिता के अलावा बिहारी नौकर अशोक कुमार ही थे।
पढ़ें पूरी खबर क्या था मामला- नाबालिग की फोटो एडिट कर अश्लील बनाया,इंस्टाग्राम पर वायरल
परिवार के लोग घूूमकर 23 जुलाई को जोधपुर लौटे थे,मगर नौकर नदारद था। इस पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता लगा कि वह 23 जुलाई की अलसुबह बिन बताए घर से निकल गया है। 31 अगस्त को उसकी पत्नी को गहनों की जरूरत महसूस हुई तो अलमारी को चेक किया गया। जहां से हीरे जडि़त आभूषण जिनमें अंगुठियां, हाथ की चूडिय़ां,कान की बालियां आदि नहीं मिले। घर में डिजिटल लॉकर लगा है। स्टोर रूम में रखी अलमारी से यह गहने चोरी हुए थे। थानाधिकारी डांगा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की गई। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम को बिहार रवाना किया गया। जहां से आरोपी बिहार के मधुबनी निवासी अशोक कुमार पुत्र छोटेराम को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। उससे जेवरात बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

