Doordrishti News Logo

नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न

जोधपुर,नेत्रदान पखवाड़ा संपन्न।
शहर में चल रहे नेत्रदान पखवाड़ा शनिवार को जागरूकता रैली के साथ संपन्न हो गया।नेत्रदान पखवाड़ा के तहत विभिन्न आयोजन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें – सीएचओ को कार्य अनुभव की अवधि अनुसार बोनस अंक दिए जाने के अंतरिम आदेश

इस अवसर पर आज डॉ सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज से नेत्र विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली विभिन्न स्थानों से होती हुई एमडीएम अड़पताल पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में डॉक्टर अरविंद चौहान,डॉक्टर पुनीत,डॉ रमेश के साथ ही रेजीडेंट चिकित्सक एवं छात्रों ने भाग लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews