Doordrishti News Logo

महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दी दो दिन निःशुल्क यात्रा की सौगात

  • यात्रा की अवधि एक दिन और बढ़ाई
  • अब गुरुवार को भी कर सकेगी यात्रा

जोधपुर,महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दी दो दिन निःशुल्क यात्रा की सौगात। हर साल की तरह इस बार भी रोडवेज बसों में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई। इस बार भद्रा का साया होने के कारण रक्षा बंधन पर्व रात को मनाया गया। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह एक ट्वीट कर यात्रा की अवधि एक दिन और बढ़ाने की सौगात दी। अब रोडवेज बसों में महिलाएं- बालिकाएं गुरुवार रात बारह बजे तक रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकती हैं। रोडवेज जोधपुर डिपो प्रबंधक उम्मेदसिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निःशुल्क यात्रा के प्रस्ताव की मंजूरी के बाद महिलाओं-बालिकाओं को बुधवार को राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा दी गई। महिलाएं रोडवेज की बसों में बैठकर अपने भाइयों को राखी बांधने गई।

यह भी पढ़ें- बीएसएफ के जवानों की कलाई पर बांधी राखी

राइका बाग स्थित केंद्रीय बस स्टैंड पर बसों में महिलाओं का ही राज दिखाई दिया। रोडवेज ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं एवं बालिकाओं के लिए रोडवेज की साधारण व द्रुतगामी बसों में राजस्थान में निःशुल्क यात्रा का तोहफा दिया। यह निःशुल्क यात्रा मंगलवार रात बारह बजे से शुरू हो गई थी जो अब गुरुवार रात बारह बजे तक रहेगी। इसमें वॉल्वो व अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों को फ्री यात्रा से बाहर रखा गया। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मंगलवार रात से ही महिलाओं का हुजूम बस स्टैंड पर उमडऩे लग गया था। बुधवार को भी दिनभर यह नजारा देखा गया। कई बसें इतनी ओवरलोड थी कि बसों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाएं

April 24, 2026

डॉ.गांधी और डॉ.हिमांशी एंडोक्रिनोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

April 24, 2026

फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ

April 24, 2026

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा को भावभीनी विदाई

April 24, 2026

यात्री ध्यान दें: साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 जून तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी

April 24, 2026

IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो

April 24, 2026

गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे

April 24, 2026

AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना

April 24, 2026

जोधपुर स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण

April 24, 2026