जोधपुर, जोधपुर टैलेंट हंट सीजन 3 ए का शहर का आडिशन रविवार को चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित इंडिगो पब्लिक स्कूल में किया जायेगा। इसमें लगभग 150 प्रतिभागी भाग लेंगे। आयोजक शिवम शर्मा ने बताया कि इस शो में जोधपुर की प्रतिभाएं सिंगिंग, डांसिग और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

निर्णायक मंडल की ओर से चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, नकद पुरस्कार, गिफ्ट हैम्पर दिये जायेगे। उन्होने बताया कि यह आयोजन राजस्थान स्तर पर हो रहा है और इसमे अब तक प्रदेश के विभिन्न बड़े शहरों से 500 सौ प्रतिभागियों ने आन लाईन भागीदारी निभाई है। शो के दौरान कोराना प्रोटोकाल अपनाया जायेगा, जिसके चलते कार्यक्रम सुबह 12 से सांय छह बजे तक आयोजित किया जायेगा और प्रतिभागियों को उनके निर्धारित समय पर ही प्रवेश दिया जायेगा। उन्होने बताया कि इस आयोजन में 4 -12 वर्ष, 12 से 24 वर्ष की उम्र रखी है और बड़े ग्रुप में माडलिंग और डांसिंग तथा सिंगिंग के राउण्ड राज्य स्तर पर होगे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

