Doordrishti News Logo

पार्सल डिलीवरी के नाम पर खाते से 1.11 लाख उड़ाए

जोधपुर,पार्सल डिलीवरी के नाम पर खाते से 1.11 लाख उड़ाए। शहर के राजीव गांधी नगर स्थित देदीपानाड़ा बेरू में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी के बैंक खाते से अज्ञात शख्स ने लिंक भेज कर 1.11 लाख की नगदी उड़ा ली। पीडि़त ने अब धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि देदीपानाड़ा बेरू निवासी भलाराम पुत्र पुखराज जाट ने रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें- सावन के पांचवें सोमवार शिवालयों में गूंजा हरहर महादेव

रिपोर्ट में बताया कि उसने ऑन लाइन अपना कोई पार्सल मंगवाया गया था। पार्सल 3 अगस्त को डिलीवर होना था। मगर उसके बीच 5 अगस्त तक किसी शख्स ने फोन कर सूचना दी कि उसका पार्सल आ गया है। इसके लिए वह लिंक भेज रहा है। तब उसने अपनी पत्नी के नाम के खाता संख्या आदि की जानकारी दे दी। बाद में शातिर ने भेजे गए लिंक से उसकी पत्नी के खाते से 1 लाख 11 हजार 575 रुपए निकाल लिए। मगर पार्सल भी उसके पास में नहीं पहुंचा। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट की धारा लगायी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews