Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से चोरों ने कंप्यूटर सेट और एलइडी चुराई

जोधपुर,हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से चोरों ने कंप्यूटर सेट और एलइडी चुराई। शहर के बोरानाडा क्षेत्र की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से कंप्यूटर सेट,कैमरे व एलइडी आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में मालिक पुत्र ने बोरानाडा थाने में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि कविराज का बाड़ा सोजती गेट सदर बाजार निवासी डॉ.दानिश खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता रईसुद्दीन की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री बारोनाडा में बुडन हैण्डीक्राफ्ट फार्म एण्ड फातिमा के नाम से है। यह फैक्ट्री ईपीआईपी सर्किल के पास में है। उनके पिता इन दिनों विदेश गए हैं और वह फैक्ट्री को संभाल रहे हैं। 23 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री के ताले तोडकऱ प्रवेश करने के साथ वहां से सीसीटीवी कैमरे,कंप्यूटर सेट मॉनिटर,माउ, हार्डडिस्क के साथ वहां लगी एक एलईडी चोरी कर ले गए। अन्य छोटा मोटा सामान भी चोरी हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

You missed