थोड़ी देर के लिए फैक्ट्री में गया,चोर पिकअप चुरा ले गया
जोधपुर,थोड़ी देर के लिए फैक्ट्री में गया,चोर पिकअप चुरा ले गया। शहर के बोरानाडा स्थित रिको क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में अपने किसी काम से कुछ देर गए व्यक्ति की पिकअप चोर ले गया। आधे घंटे में पिकअप चोरी हो गई। पीडि़त ने इस बााबत बोरानाडा थाने मेें पिकअप चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें- कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में बाड़मेर के लालसर स्थित जाने की बेरी निवासी सरवर खां पुत्र मीठू खां की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 2 अगस्त को जोधपुर अपनी पिकअप लेकर आया था। वह रिको स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में गया था। आधे घंटे बाद लौटा तो उसकी पिकअप वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर पिकअप को चुरा ले गया। पुलिस अब फुटेज से वाहन चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

