ज्वैलर ने ग्राहक से की धोखाधड़ी, पुराना सोना हड़प लिया
जोधपुर,ज्वैलर ने ग्राहक से की धोखाधड़ी, पुराना सोना हड़प लिया। शहर के कागा कॉलोनी क्षेत्र की एक ज्वैलरी शॉप चलाने वाले पिता पुत्र ने ग्राहक से धोखाधड़ी कर सोना हड़प लिया। पीडि़त ने अपनी पत्नी के पुराने गहने देकर नए आइटम बनाने के लिए दिए थे। मगर सात महिने बाद भी गहने बनाकर नहीं दिए और अभद्र व्यवहार किया। पीडि़त ने इस बारे में अब नागौरी गेट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें- ज्वैलर को युवती ने फोन कर बुलाया, बदमाशों ने अपहरण कर पिस्टल दिखाकर लूटा
पुलिस ने बताया कि घटना में कलाल कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी अभिषेक चावला पुत्र रमेश की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कागा कॉलोनी में श्रीराम ज्वैलर्स है। उसके संचालक घनश्याम को 17 जनवरी को 15 ग्राम सोना पुराना दिया गया था। उसके पत्नी की चेन और हार था जो नए आइटम बनाने के लिए दिया गया। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी उसने आइटम बनाकर नही दिए। टालमटोल जवाब देता रहा। अप्रेल में वह सुनार के पास गया तो पिता पुत्र ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

