Doordrishti News Logo

बिरयानी का ठेला लगाने वाले से 3.54 लाख की ठगी

  • विश्वास में आकर बेटी की शादी के लिए गहने बनाने के लिए रुपए दिए
  • शातिरों ने नकली सोना थमाया
  • केस दर्ज

जोधपुर,बिरयानी ठेला लगाने वाले से 3.54 लाख की ठगी। शहर के कुड़ी भगतसनी सेक्टर 8 में बिरयानी का ठेला लगाने वाले एक शख्स से कुछ लोगों ने जानपहचान बढ़ा कर ठग लिया। उसकी बेटी के शादी के लिए सोना देने की बात कर 3.54 लाख की ठगी कर डाली। इतना ही नहीं वापस रुपए मांगने पर चेक दिया जो अनादरित हो गया। पीडि़त ने इस बारे में अब कुड़ी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसमें अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। कमला नेहरू नगर के रहने वाले सैयद अली पुत्र सरदार अली ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह कुड़ी सेक्टर 8 में अपना बिरयानी का ठेला लगाता है। उसके ठेले पर राज खां, सुमन रजाक नाम की महिला बिरयानी खाने आते थे। इन लोगों ने धीरे धीरे जान पहचान बढ़ा ली।

पढ़े पूरी कथा- पहले पत्नी का गला घोंटा फिर बेटी का,बाद पेट्रोल छिडक़ कर लगा दी आग

सैयद अली ने बताया कि उसे अपनी बड़ी बेटी की शादी दिसम्बर जनवरी में करनी है। इसके लिए गहने बनाने के लिए रकम जोड़ रहा हूं। तब शातिर राज खां और सुमन रजाक ने उसे विश्वास में लेकर कहा कि गहने बनाने में हम मदद कर देंगे। सस्ते में सोना उपलब्ध कराने के साथ आभूषण भी खरीद कर दे देंगे। इस पर विश्वास में आकर सैयद अली ने इन लोगों को गत 2 मई को पहले 98 हजार दो बार में दिए। बाद 4 मई को 6 हजार,7 मई को दो लाख एवं 10 मई को तकरीबन 50 हजार रुपए दिए थे। इस तरह उन लोगों को 3.54 लाख रुपए दिए गए। इसके लिए पहले उन लोगों ने सैयद अली को विश्वास में लेकर चार चूडिय़ां और सोने का बिस्किट दिया। बिस्किट देकर कहा कि उससे आभूषण बनवा लेना। इस पर वह सुनार के पास गया तो पता लगा कि बिस्किट नकली है। तब उसे संदेह हो गया। इस पर उसने चूडिय़ों की भी जांच कराई तो पता लगा कि यह भी नकली हैं। इस पर पीडि़त ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए एक महिला रेशमा नाम की थी उसका चेक दिया। जिसे 13 जून को बैंक में लगाया गया। मगर चेक अनादरित हो गया। पीडि़त आरोपियों से मिलने उनके घर गया तो मारपीट की गई। कुड़ी पुलिस ने घटना में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें अब जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews