जोधपुर से 325 वरिष्ठजन रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ के लिए रवाना
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
जोधपुर,जोधपुर से 325 वरिष्ठजन रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ के लिए रवाना।
राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अन्तर्गत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए जोधपुर से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष ट्रेन शुक्रवार 28 जुलाई को भगत की कोठी से रवाना हुई। इस ट्रेन से राज्य के कुल 780 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम-मदुरई की तीर्थ यात्रा करवाई जायेगी।
ये भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी कार चोरी
देवस्थान विभाग जोधपुर के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इनमें से भगत की कोठी, जोधपुर रेल्वे स्टेशन से 325 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि भगत की कोठी रेल्वे स्टेशन के बाहर यात्रियों को टिकट वितरण के लिए कोच वाईज व्यवस्था की गई। इस स्थल पर यात्रा करने के लिए कुल 296 वरिष्ठ नागरिक मौका स्थल पर उपस्थित हुए,जहां देवस्थान विभाग जोधपुर के कर्मचारियों द्वारा इनके फार्म चैक कर इनको टिकट वितरित किये गये। रिक्त 29 सीटों पर फालना रेल्वे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को बैठाया जायेगा।
ये भी पढ़ें- क्राउन फॉर किड्स अभियान में बांटे 100 हेटमेट
पालीवाल ने बताया कि ट्रेन में यात्रा कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए एक ट्रेन प्रभारी,चिकित्सा दल मय आवश्यक दवाईयां एवं उपकरण तथा प्रत्येक कोच में 2 अनुरक्षक (कुल 22 अनुरक्षक) की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर नगर निगम (उत्तर) की महापौर कुन्ती देवड़ा, नरेश जोशी,विजय लक्ष्मी चौधरी, वरिष्ठ जन कल्याण बोर्ड सदस्य प्रताप सिंह राजपुरोहित,पूर्व सदस्य प्रन्यास बोर्ड सुनिल बोहरा एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ तीर्थ यात्रियों को शुभकामना संदेश दिया और हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन को रवाना किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

