Doordrishti News Logo

निवेश के नाम पर परिचितों ने तीन साल तक ठगा

जोधपुर,निवेश के नाम पर परिचितों ने तीन साल तक ठगा। शहर के शिकारगढ़ केंट स्थित अस्पताल फील्ड एयरफोर्स के एक सिपाही को उसके परिचितों ने कंपनी में रुपए इंवेस्ट के नाम पर 7.62 लाख की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त ने अब अदालत में इस्तगासे के मार्फत केस दर्ज करवाया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस तफ्तीश कर रही है। मूलतः छपरा पश्चिमी बंगाल के रबी उल शेख पुत्र वजूल रहमान शेख की तरफ से मामला दर्ज कराया गया।

इसे भी पढ़िए- ज्वैलर को कॉल कर कहा-आग लगा दूंगा,गोलियां चलेगी..पांच लाख मांगी फिरौती

रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले तीन साल से आर्मी केंट शिकारगढ़ में सिपाही पद पर कार्यरत है। यहां अस्पताल में फील्ड पर सिपाही लगा हुआ है। वर्ष 2020 में उसके एक परिचित इंद्रजीत घोष ने खुद को दिल्ली की एक कंपनी आजुस स्काई केयर में पार्टनर होना बताया और उसके मालिक का नाम नीलेश परांडा होना बताया था। कंपनी रुपए इंवेस्ट के नाम पर मुनाफे के तौर पर 30-40 फीसदी मुनाफे की बात की थी। जिस पर झांसे में आकर पहले परिवादी ने 13 मई 20 से लेकर 1 जून 20 तक 1.16 लाख रुपए इंवेस्ट किए। मगर कोई लाभांश नहीं दिया गया। इन लोगों ने बाद में और रुपए इंवेस्ट कराने के लिए फर्जी तरीके से इंद्रजीत ने अपने बैंक खाते में 32 लाख रुपया होना की जानकारी दी। फिर झांसे में लेते हुए छह माह में ही 7.62 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसमें एक कार्मिक जितेंद्र सहानी भी शामिल है। यह लोग दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले है। एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026