महिला टीचर को कर रहा था परेशान, पुलिस ने हवालात में डाला
जोधपुर, कांग्रेसी नेता और पूर्व उपमहापौर मजीद गौरी के पुत्र को पुलिस ने एक महिला टीचर को परेशान किए जाने के आरोप में आज शांतिभंग में गिरफ्तार किया। महिला टीचर की तरफ से एक शिकायत सदर बाजार थाने में दी गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि फैजल नाम के एक शख्स को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एक महिला टीचर द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत दी गई थी। वह बच्चों को पढ़ाती है और फैजल खुद पढ़ाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर महिला टीचर ने पुलिस को शिकायत कर दी। तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर फैजल को शांतिभंग में हिरासत में लिया।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

