आपसी विवाद में युवक की हथेली और अंगुली चबाई
जोधपुर,आपसी विवाद में युवक की हथेली और अंगुली चबाई। शहर के मंडोर इलाके में मगजी की घाटी क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते युवक की हथेली और अंगुली को एक व्यक्ति ने अपने दांतों से चबा डाला। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। इस बारे में मंडोर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़िए- बारिश से पाइन लाइन बिछाने का रोका,चोर10 लाख के पाइप चुरा ले गए
मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: लाठी जैसलमेर हाल मगजी की घाटी निवासी गोविंदसिंह पुत्र देरावर सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पिता देरावर सिंह श्रावण मास के सोमवार की सुबह मंदिर दर्शनार्थ गए थे। वापिस लौट रहे थे तब बीच रास्ते में भोपाल सिंह मिला और उसके शिकायत करते हुए मारपीट आरंभ कर दी। विवाद बढऩे पर परिवादी गोविंद आया। इस बीच आरोपी भोपालसिंह का पुत्र रूगवीरसिंह भी आ गया। रूगवीर सिंह ने मारपीट की और उसके दाहिने हाथ की हथेली और अंगुली को बुरी तरह काट लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आस पास के लोगों ने बाद में छुड़ाया। मंडोर पुलिस आरोपियों की तलाश मेंं लगी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

