तस्करी कर लाया गया एक क्विंटल अवैध डोडा पोस्त पकड़ा,दो गिरफ्तार
जोधपुर,तस्करी कर लाया गया एक क्विंटल अवैध डोडा पोस्त पकड़ा,दो गिरफ्तार। कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर रात में एक अल्टो के साथ दो युवकों को पकड़ा है। गाड़ी की तलाशी में सौ किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। अभियुक्तों से डोडा पोस्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं कार्यवाहक थानाधिकारी बी.आदित्य ने बताया कि थाना हलका क्षेत्र के अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के मुख्य मार्गो को चिन्हित कर सतत निगरानी रखी गई।
इसे भी पढ़ें- जोधपुर में हुए ऐतिहासिक बहुआयामी विकास कार्य-मुख्यमंत्री
रात्रिकालीन गश्त के समय संकलित आसूचना एवं जरिये खास मुखबिर एक अल्टो कार में अवैध रूप से डोडा पोस्त लाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर नाकाबंदी में एक अल्टो कार को रुकवाया गया। जिसकी तलाशी लिए जाने पर 101.2 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर कार सवार युवकों डोली कल्याणपुर निवासी प्रकाश पुत्र जोगाराम विश्रोई एवं विकास पुत्र बाबूराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

