Doordrishti News Logo

मेला प्राधिकरण एक्ट बनने से राज्य के मेले होंगे सुरक्षित व सुव्यवस्थित

  • विधान सभा में आज हुआ बिल पारित
  • लंबे अरसे से था प्रक्रियाधीन

जयपुर,मेला प्राधिकरण एक्ट बनने से राज्य के मेले होंगे सुरक्षित व सुव्यवस्थित। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण विधेयक 2023 के बुधवार राजस्थान विधान सभा में पारित होने पर राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) रमेश बोराणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। बोराणा ने कहा कि प्राधिकरण का बिल पास होकर एक्ट बन जाने से अब प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले व पदयात्राएं अधिक सुरक्षित व सुव्यवस्थित तरीक़े से हो सकेगे।

इसे भी पढ़ें- आईटीबीपी का कार्मिक बनकर किराणा कारोबारी को पीला धातु देकर 10 लाख ठगे

उन्होंने कहा कि राजस्थान एक समृद्ध सांस्कृतिक प्रदेश है,जहां मेले और उत्सव हमारे पारम्परिक जीवन का प्रमुख आधार है और तेज़ी से बदलते सामाजिक मूल्यों में इनकी प्रासंगिकता और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। बोराणा ने बताया राज्य मेला प्राधिकरण का गठन 2011 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही किया था और आज उन्होंने ही इस प्राधिकरण का विधिवत एक्ट बनवा कर राज्य के मेले व लोक उत्सवों को संरक्षित,सुरक्षित व विकसित होने का क़ानूनी कवच पहना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस एक्ट के माध्यम से जहां एक ओर प्रदेश में धर्म-अध्यात्म का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं की आस्था को बलवती होने का अवसर दिया है,वहीं राज्य की मेला संस्कृति को पल्लवित होने का सुरक्षित वातावरण भी प्रदान किया है। बिल पास होने पर पर्यटन भवन स्थित प्राधिकरण कार्यालय में मिठाई वितरित कर हर्ष व्यक्त किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026