Doordrishti News Logo

उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

हल्द्वानी,उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा।उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन की प्रान्तीय कार्यकारणी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष विजय बिष्ट की अध्यक्षता में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड हल्द्वानी कार्यालय परिसर में हुई। प्रदेश स्तरीय इस बैठक में मुख्य रूप से सुनिश्चित कैरियर ग्रोथ, समयबद्ध वेतनमान के कारण उत्पन्न विसंगतियों एवं इस कारण कर्मचारियों के वेतन निर्धारण उपरान्त हो रही रिकवरी को तुरन्त रोके जाने, कमचारियों की वरिष्ठता का निर्धारण करके पदोन्नति किये जाने,डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का कैरियर ग्रोथ आईटी कैडर में किये जाने,रानीखेत मण्डल से अलग होकर नव सृजित पिथौरागढ़ मण्डल के अधीन वितरण खण्डों में कार्यरत अधिष्ठान संवर्ग से मण्डल कार्यालय में कार्यालय सहायक प्रथम के पद पर पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को यथाशीघ्र मण्डल कार्यालय में पद सृजित कर पदोन्नत किये जाने,कुमांयू क्षेत्र में अल्मोडा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत आदि पर्वतीय क्षेत्रों में निजी अस्पतालों को विभागीय पैनल में लिये जाने,हल्द्वानी में कम से कम 2 निजी अस्पतालों को कैश लैस अस्पताल की सुविधा दिये जाने, तकनीशियन श्रेणी प्रथम एवं द्वितीय के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को अवर अभियन्ता पद पर पदोन्नत किये जाने,सहायक लेखाकार के विभागीय पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किये जाने आदि मामले प्रदेश के कोने-कोने से आए पदाधिकारियों द्वारा रखे गये। बैठक में प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण में बरती जा रही उदासीनता पर रोष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- बालेसर के पास बस दुर्घटना में 25 लोग घायल

बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के प्रमुख संरक्षक एपी अमोली,संरक्षक यूडी दीप चन्द्र पाठक,एमसी उपाध्याय,प्रान्तीय कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू शर्मा,पन्त,उपाध्यक्ष एचएस रावत,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सीपी मठपाल,कुमायूँ एवं रूद्रपुर जोन के अध्यक्ष विशनसिंह अधिकारी,सचिव केएन जोशी, जलविद्युत निगम से लक्ष्मण मोर्या,चीला विद्युत गृह, हरिद्वार से सूर्य प्रकाश पुरोहित, देहरादून से विशाल गुप्ता,अमनेश धीमान तथा काशीपुर,पिथौरागढ, चम्पावत,खटींमा,बागेश्वर,सितारगज, रूद्रपुर,कालागढ कोटद्वार,ऋषिकेश अल्मोड़ा,रानीखेत से प्रमोद ध्यानी, आरके शर्मा,सुरेश पनेरू,एमएन उप्रेती,सूर्य,विशन दत्त भट्ट चीला, विशन सिंह रावत,ललित संजय गर्ग, विपुल,विजय पाल,सुनील कुमार सिंह, वीके चौहान,विद्यापाठक,राजेन्द्र रौतेला आदि ने कार्यकारिणी को सम्बोधित किया। संचालन प्रान्तीय प्रमुख महामंत्री दीपक बेनीवाल एवं महामंत्री दीपक विष्ट ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026