एमडीएमएच के हृदयरोग विभाग को जड़ से शुरू करने वालों का किया सम्मान
-लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा
जोधपुर,शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के हृदय रोग विभाग ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर जोधपुर में हृदय रोग विभाग को नींव से आरंभ करने वाले डॉ संजीव सांघवी,डॉ विनीत जैन, नर्सिंग अधिकारी प्रकाश नारायण पुरोहित, यशोदा भाटी,रोसेली सीडी,रमेश कुमार चौधरी,प्रदीप चौधरी,मेरी फ़िलिप,सरसम्मा तथा लिलम्मा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ दिलीप कच्छवाहा तथा मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित थे।
इसे भी पढ़िए- सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन-जन तक पहुंचाएं मोदी सरकार की योजनाएं-त्रिवेदी
हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ रोहित माथुर,डॉ पवन शारदा और डॉ अनिल बारूपाल ने विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने पर नर्सिंग अधिकारी नंद किशोर पुरोहित,पुष्पा,सिमला वीएस,विजय लक्ष्मी, मोहन कुमार नेहरा,अनुराधा जावा तथा सीतू कँवर को भी अवार्ड दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कच्छवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्य स्थल पर बेहतर समन्वय और प्रोत्साहन बना रहता है। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ रोहित माथुर ने अतिथियों,सम्मानितों तथा सारे विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए हृदय रोग विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सभी उपलब्धियों का सच्चा श्रेय जोधपुर कार्डियोलॉजी के नींव के उन पत्थरों को जाता है जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से मथुरादास माथुर अस्पताल में हृदय रोग विभाग स्थापित किया।
न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

