Doordrishti News Logo

घर सूना छोड़कर ससुराल गया चोर लाखों के जेवर के साथ 2.13 लाख की नगदी ले गए

जोधपुर,घर सूना छोड़कर ससुराल गया,चोर लाखों के जेवर के साथ 2.13 लाख की नगदी ले गए। शहर के झालामंड स्थित आशापुरा बापूनगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से 2.13 लाख की नगदी के साथ लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार का मुखिया अपने ससुराल गया हुआ था। घर तीन दिनों से सूना पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि आशापुरा बापूनगर में मकान संख्या 2 में रहने जगाराम पुत्र देवाराम भाट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ ससुराल गया था। 15 जून से 18 जून के बीच घर सूना था। 18 की शाम को वापिस लौटा तो मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। बाद में अंदर दरवाजे का भी ताला टूटा पड़ा था।

पढ़ें पूरी खबर- सांचौर व आबू रोड पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से किया संवाद

अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान बिखरा होने के साथ अज्ञात चोर 2.13 लाख की नगदी के साथ सोने की बालियां, दो लूंग जोडिय़ां,3 सौ ग्राम चांदी के सिक्के,4 सौ ग्राम चांदी के पायलों की जोडिय़ां,चार हाथ घडिय़ां एवं कैमरा आदि चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर कुड़ी पुलिस ने मौका मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस बारे में अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026