Doordrishti News Logo

कॉलेज अध्ययनरत छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम लागू

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर,कॉलेज अध्ययनरत छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम लागू की गई है। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को अब घर से कॉलेज आने-जाने का बस किराया मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा कॉलेज में 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से आवागमन पर प्रति दिवस 20 रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह राशि छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को राहत देने के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित गहलोत ने स्कूल शिक्षा की तर्ज पर कॉलेज में भी लाभ देने का बड़ा निर्णय लिया है। योजना के तहत माह में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राएं ही स्कीम में पात्र होंगी। इसके लिए कॉलेज में आधार आधारित बायोमैट्रिक मशीन पर उपस्थिति होगी। मशीन के लिए 2.028 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

यह भी पढ़ें-रिदम एकेडमी का समर कैंप सम्पन्न

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्राओं के लिए घर से 5 किमी.से अधिक दूरी से विद्यालय में आवागमन पर यह लाभ देय है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में उच्च शिक्षण संस्थानों में ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना लागू करने के लिए घोषणा की थी, जिसे अब लागू कर दिया है।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026