बिपरजॉय चक्रवात के कारण रेल यातायात प्रभावित
- कुछ ट्रेनें रद्द,कुछ का मार्ग परिवर्तित और कुछ आंशिक रद्द
- नीचे दी गई सूची देखें
जोधपुर,अरब सागर में ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात के कारण रेल सेवा प्रभावित हुई है। आंधी बारिश से कई जगह रेल पटरियों के नीचे से मिट्टी बह गई और पटरियों का नुकसान हुआ है। रेलवे ने संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द किया,कुछ का मार्ग परिवर्तित किया और कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात को देखते हुए ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
ये भी पढ़ें- बिपरजॉय चक्रवात के कारण ट्रेन रद्द
रद्द रेलसेवाए
1- गाड़ी संख्या 04841,जोधपुर- भीलड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 19 जून को रद्द रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 04842, भीलड़ी- जोधपुर एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
3- गाड़ी संख्या 14893, जोधपुर- पालनपुर एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
4- गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर- जोधपुर एक्सप्रेस 20 जून को रद्द रहेगी।
5- गाड़ी संख्या 22483, जोधपुर- गांधीधाम एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
6- गाड़ी संख्या 22484,गांधीधाम- जोधपुर एक्सप्रेस 20 जून को रद्द रहेगी।
7- गाड़ी संख्या 14819,जोधपुर- साबरमती एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
8- गाड़ी संख्या 14820,साबरमती- जोधपुर एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
9- गाड़ी संख्या 20483,भगत की कोठी-दादर एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
10- गाड़ी संख्या 20484, दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 20 जून को रद्द रहेगी।
11- गाड़ी संख्या 14804, साबरमती- जैसलमेर एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी।
ये भी पढ़ें- बिपरजॉय चक्रवात के कारण रद्द की ट्रेन
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
1- गाड़ी संख्या 12490, दादर- बीकानेर एक्सप्रेस जो 18 जून को दादर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अहमदाबाद-पालनपुर-मारवाड़ जंक्शन-लूनी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
2- गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम- जोधपुर एक्सप्रेस जो 18 जून को गांधीधाम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गांधीधाम-पालनपुर -मारवाड़ जंक्शन-लूनी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
3- गाड़ी संख्या 14804, साबरमती- जैसलमेर एक्सप्रेस जो 18 जून को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग साबरमती-पालनपुर -मारवाड़ जंक्शन-लूनी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
आंशिक रद्द ट्रेनें
1- गाड़ी संख्या 14803, जैसलमेर- साबरमती एक्सप्रेस जो 18 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात यह ट्रेन जोधपुर साबरमती के मध्य चलेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

