जिले का टॉप 10 वांछित ईनामी अपराधी गिरफ्तार
1 हॉकी बट,12 बोर बंदुक मय 9 जिंदा कारतुस बरामद
स्कोर्पियो जब्त
15 हजार रुपए का इनाम घोषित था
जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने आर्म्स एक्ट,एनडीपीएस एक्ट व अन्य आपराधिक प्रकरणो में वाछिंत 15 हजार रुपये का ईनामी व जिला स्तरीय टॉप-10 में अपराधी सुनिल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य आपराधिक प्रकरणो में वाछिंत जिले का टॉप टेन 15 हजार रुपये का ईनामी व जिला अपराधी बिरानी निवासी सुनिल पुत्र मालाराम विश्नोई को पुलिस थाना खेड़ापा व भोपालगढ टीम ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़िए- गोचर भूमि अतिक्रमण मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सभी वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया है। सभी अधिकारियो के साथ जिला विशेष टीम को निर्देश दिये गये। उक्त वान्छित अपराधी सुनील विश्नोई को पकड़ने हेतु विशेष व्यूह रचना की गयी। जिस पर नवाब खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के सुपरविजन व प्रेमकुमार वृताधिकारी भोपालगढ के निर्देशन में खेड़ापा थानाधिकारी नेमाराम,भोपालगढ थानाधिकारी गिरधारी राम के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुल्जिम के निवास स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से घेराव कर दबिश देने की प्लानिंग की गयी लेकिन मुल्जिम की दस्तयाबी के दौराने पुलिस के आने की भनक लगने पर मुलजिम अपने ठिकाने से भागने लगा। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर उसका पीछा किया गया।
इसे भी पढ़ें- पिस्टल दिखाकर ज्वैलर से दस लाख की ज्वैलरी औ नगदी भरे बैग की डकैती
वान्छित मुलजिम सुनील विश्नोई भागते हुए दीवार फांदने के लिए कूदा, पत्थर पर कूदने पर उसे च्य लगने से मुलजिम की टॉग टूट गयी। इतने समय में पुलिस टीम द्वारा पीछा कर मुलजिम को दस्तयाब किया गया। उसके चोट का ईलाज अस्पताल से करवाया गया। इस कार्यवाही में अपराधी सुनिल पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी बिरानी पुलिस थाना भोपालगढ को दस्तयाब कर उससे एक बिना नंबरी स्कोर्पियो एस-11 वाहन,1 अवैध शॉर्ट गन 12 बोर,9 कारतुस व अलग-अलग प्रकार नंबर प्लेट जब्त किए हैं।
न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

