मारवाड़ पर छाने लगे बादल,शाम को हुई रिमझिम वर्षा
- बिपरजॉय का असर
- हवा की गति कभी धीमें कभी तेज
- अगले दो दिन मारवाड़ पर भारी बारिश के आसार
जोधपुर,चक्रवार्ती तूफान बिपरजॉय का असर शुरू हो गया है। मारवाड़ की धरा पर बादल छा गए हैं। कल से ही हालांकि बादलों की आवाजाही होने लगी थीं, मगर आज आसमां बादलों से अट गया शाम को रिमझिम वर्षा भी हुई। हवा की गति भी कभी धीमीं तो कभी तेज हो रही है। मौसम विभाग केंद्र ने जोधपुर,जैसलमेर,बाड़मेर, नागौर में अगले दिन तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना भी व्यक्त की है। बाड़मेर में जाते जाते चक्रवात कमजोर होना शुरू होगा। साथ ही बीकानेर को यलो अलर्ट मिला हुआ है।
ये भी पढ़ें- पिस्टल दिखाकर ज्वैलर से दस लाख की ज्वैलरी औ नगदी भरे बैग की डकैती
इधर चक्रवात को देखते हुए आपदा प्रबंधन ने पूरी तैयारियां आरंभ कर दी है। दो दिन पहले से आमजन को चेतावनी जारी की है। पुलिस आयुक्तालय ने भी आमजन के लिए बचाव के लिए अपील जारी की थी।
गुरुवार को चक्रवात का असर शुरू हुआ है। आसमां में बादल छाने के साथ धूप पूरी तरह गायब हो गयी है। हवा फिलहाल मंद और तेज गति का रूप ले रही है। बादलों के छाने से हालांकि मौसम खुशनुमा बना हुआ है तो लोगों के दिलों में चक्रवात को लेकर डर भी बना है। लोग कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

