लोक कला विकास बोर्ड का होगा गठन
- मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- लोक कला से जुड़ी विभिन्न जातियों/वर्गों का होगा उत्थान
जयपुर,प्रदेश की लोक कला से जुड़ी विभिन्न जातियों एवं वर्गों के उत्थान के लिए लोक कला विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस बोर्ड में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा 7 गैर सरकारी सदस्य होंगे। बोर्ड सचिव एवं कार्यकारी स्टॉफ अलग से होगा। बोर्ड के गठन की कार्यवाही के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
ये भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंचे जेडीए दस्ते को विरोध का करना पड़ा सामना
बोर्ड गठन का उद्देश्य लोक कला एवं कलाकारों को वैश्विक पहचान दिलाना,रोजगार से जोड़ना,लोक कला संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना,कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना,कलाओं का प्रचार-प्रसार, संस्थाओं का पर्यवेक्षण,सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुनिश्चित करना,लोक कलाओं के सम्बन्ध में प्रकाशन, समीक्षा करना,लोक कला मेलों, प्रदर्शनी,व्याख्यानमाला,गोष्ठियों, समारोह का आयोजन करना तथा लोक कलाकारों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

