Doordrishti News Logo

वृद्धा के गले से चेन लूट की वारदात का खुलासा,दो गिरफ्तार

  • एक अन्य की तलाश जारी
  • रविवार की सुबह हुई थी लूट

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक वृद्धा के साथ स्कूटर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

थानाधिकारी ने बताया सेक्टर 18 में रहने वाले मोहित पुत्र हेमंत मेहता के अनुसार उनकी 83 वर्षीय दादी उगम कंवर रविवार सुबह 7 बजे घर के बाहर टहल रही थी। जुपिटर स्कूटर पर तीन बदमाश सवार होकर आए, पहले तो उन्होंने वृद्धा को देखकर क्षेत्र के तीन चक्कर लगाए, इसके बाद पीछे बैठा एक बदमाश उतर गया। स्कूटर पर सवार बदमाश वृद्धा के पास आए और पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। वृद्धा ने जैसे ही उन्हे बताया तो पीछे से उनका साथी आया और झपटा मार कर गले से चेन छीन ली और धक्का देकर तीनों स्कूटर पर बैठकर भाग गए। वृद्धा जमीन पर गिर गई। इतने में लोग वहां इकट्ठे हुए। पुलिस को फोन किया लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग गए।

ये भी पढ़ें- घोड़ों का चौक ज्वैलरी मार्केट में 70 लाख के जेवर चोरी

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए एएसआई धन्नाराम के साथ टीम का गठन करते हुए दो आरोपियों देवनगर थानान्तर्गत शांतिनगर हरिजन बस्ती निवासी आशिष पुत्र वासुदेव गौराण एवं उसके साथी राहुल जेदिया पुत्र संजय जेदिया को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ के साथ पुराना आपराधिक रिकार्ड देखा जा रहा है। तीसरे साथी का पता लगा है तलाश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026