Doordrishti News Logo

पुलिस ने किए 105 खोए मोबाइल बरामद

  • संचार साथी पोर्टल
  • कीमत तकरीबन 29 लाख रुपए
  • परिवादियों के चेहरे खिले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने किए 105 खोए मोबाइल बरामद।कमिश्ररेट की साइबर सेल पश्चिम एवं जिला पश्चिम के विभिन्न पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई में संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल पाकर परिवादियों के चेहरों पर रौनक छा गई। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशन की गई।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा के सुपरविजन में टीमों को लगाया गया। डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि साइबर सेल जोधपुर पश्चिम एवं जिला पश्चिम के पुलिस थानों की टीमों ने संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया। लंबे समय से मोबाइल खोने के कारण परेशान परिवादियों को जब उनके मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराएं, ताकि मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके और उसे शीघ्र बरामद किया जा सके।

आपसी विवाद के चलते मारपीट और कार में तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराएं या पुलिस वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। इसके बाद नई सिम प्राप्त कर संचार साथी पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करें।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026