Doordrishti News Logo

अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर ऊंचाइयों पा सकते हैं- निरंजन आर्य

-डॉक्टर अंबेडकर मूर्ति अनावरण में शामिल हुए सैकड़ों लोग

जोधपुर,बाईपास रोड स्थित ग्राम जाटिया वास खुर्द में रविवार को मूर्ति अनावरण समिति के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर मेघवाल विकास समिति जाटीयावास खुर्द के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री के सलाहकार निरंजन आर्य के मुख्य अतिथि में मूर्ति अनावरण किया गया। इस अवसर पर निरंजन आर्य ने कहा कि अगर व्यक्ति संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के जीवन सिद्धांतों पर चले तो राजनीति, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर ऊंचाइया पा सकता है। डॉ अंबेडकर ने शिक्षा ग्रहण कर देश को संविधान के दायरे में लेकर सभी को समान रुप देने का कार्य किया है। निरंजन आर्य ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब की जगह जगह पर मूर्ति लगवा कर प्रचार प्रसार करने वाले प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम मेघवाल 100 से अधिक बाबा साहब की मूर्तियां लगवा चुके हैं। उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए आर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम मेघवाल का सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल ने की। इस दौरान विधायक मेघवाल ने दो लाख रुपए और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने एक लाख रुपए अंबेडकर लाइब्रेरी विकास कार्य के लिए देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- सर्व ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प

इस अवसर पर निरंजन आर्य, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़,आईजी जयनारायण शेर, अंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल,प्रधान सुरता सेगवा, डीवाईएसपी पुष्पेंद्र सिंह,विकास अधिकारी सोहनलाल सोनेल, मंगलाराम गोदारा,सरपंच प्रतिनिधि पोकर राम कवा,समिति अध्यक्ष रामदयाल चौहान,उपाध्यक्ष भीया राम,कोषाध्यक्ष गोविंद राम, सचिव खेताराम,मोहनलाल लीलावत,युथ कांग्रेस ज़िला महासचिव हरीश मेघवाल,नेमीचंद,दाऊ लाल भील,जगदीश भाटी,भोमाराम भील आदि अनेक गणमान्य और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इन्स्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026