Doordrishti News Logo

युवक ने गुलाब सागर में कूद कर दी जान

पिता ने पत्नी और उसके दोस्त पर लगाया आरोप

जोधपुर,शहर के उदयमंदिर धानमंडी स्थित एक युवक ने गुलाब सागर में कूद कर अपनी जान दे दी। उसके पिता का आरोप है कि पुत्र ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त से परेशान होकर यह कदम उठाया है। इस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। मृतक ने लवमैरिज की थी। उदयमंदिर थाने में धानमंडी उदयमंदिर निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसके पुत्र अनीस ने गुलाब सागर में कूदकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें- पुलिस के रुकने के इशारे पर टैक्सी को भगाया,अवैध शराब भरी मिली

उसने एक लडक़ी से लवमैरिज कर रखी थी। मगर लडक़ी की बीजेएस स्थित एक अन्य लडक़े से दोस्ती थी। इन दोनों ने मिलकर उसके पुत्र अनीस को गहने चोरी के आरोप में झूठा फंसा दिया था, जिस बारे में नागौरी गेट थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसका पुत्र अपनी पत्नी और उसके दोस्त के दबाव में आकर परेशान रहने लगा और गुलाब सागर में कूद कर अपनी जान दी है। उसकी पत्नी और दोस्त किसी अन्य को गहने दिलाने का दबाव भी बना रहे थे। पुलिस ने घटना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का प्रकरण दर्ज किया है। इसमें अब जांच एसआई देवीसिंह की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026