सीसीएम व्यास का भीनमाल स्टेशन पर सेफ्टी इंस्पेक्शन
जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(यात्री सेवा और सुविधा) एलके व्यास ने शुक्रवार मध्यरात्रि जोधपुर मंडल के समदड़ी- भीलड़ी रेल खंड का सेफ्टी निरीक्षण कर कार्मिकों को उचित दिशा निर्देश दिए। व्यास शुक्रवार को जोधपुर पहुंचने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के पश्चात साबरमती एक्सप्रेस से भीलड़ी सेक्शन के सेफ्टी निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। रात्रि में उन्होंने मारवाड़ भीनमाल रेलवे स्टेशन पर सेफ्टी निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। व्यास ने स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की भी जांच की और कार्मिकों को इसके प्रति गंभीरता से सजग होकर काम करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 28 को
इस दौरान उन्होंने समपार फाटकों पर सुरक्षा बंदोबस्त,स्टेशन में अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता और कार्यरत कार्मिकों की इस संबंध में दक्षता जांची और दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक(मुख्यालय)एके सोनी,मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीएस तंवर, टीटी आई रवि बोधा,मोहम्मद वासिद व राजकुमार जोशी भी थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

