Doordrishti News Logo

सूने मकान में सेंध लगाने वाले दो नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के प्रताप नगर स्थित चांदणा भाखर अशोक कॉलोनी में सूने मकान में सेंध लगाकर जेवरात और नगदी चुराने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नकबजनों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर जेवर और नगदी जब्त की गई।थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि घटना में अशोक कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी समशुद्दीन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। वह परिवार सहित 14 मई को बाड़मेर शादी में गया था। वापिस लौटा तो घर में चोरी का पता लगा।

ये भी पढ़ें- कॉल गर्ल को बुलाकर कमठा मजदूर से ब्लैकमेलिंग,पांच लाख मांगे

थानाधिकारी कैलाशनदान ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम एसआई प्रहलादसिंह,कांस्टेबल शंकर कुमावत, राजेश,सुरेश एवं मनोहर की गठित की गई। पुलिस की टीम ने दो नकबजन पुरानी भाखरी सूरसागर हाल सूंथला निवासी अर्जुन चावरियां और राजीव गांधी कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी विशाल उर्फ बिट्टू वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर जेवर और नगदी बरामद की।

गोदाम से तांबे पीतल का स्क्रेप चोरी

बोरानाडा थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम विस्तार बोरानाडा निवासी लोकेश पुत्र रामेश्वर माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी कि उसका तांबे एवं पीतल स्क्रेप का एक गोदाम डीपीएस सर्किल बोरानाडा में है। जहां से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का पीतल तांबे का स्क्रेप चोरी कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026