पुल निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेन
जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-मेड़ता रोड रेलखण्ड पर पुल निर्माण कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ये भी पढ़ें- ताम्बरम-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन
1-गाड़ी संख्या 14888, बाडमेर- ऋषिकेश ट्रेन जो 31मई, 07जून एवं 14 जून को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर- मेडता रोड-बीकानेर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-फलौदी- लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी।
2-गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी- जोधपुर ट्रेन जो 30 मई,6 जून व 13 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग बीकानेर- मेडता रोड-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर- लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

