मार्बल स्लैब गिरने से श्रमिक की मौत
जोधपुर,शहर के निकटवर्ती बासनी लांछा गांव में ट्रक से मार्बल की स्लैब उतारते वक्त एक स्लैब श्रमिक पर गिर गया। जिससे शरीर के अंदरूनी चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से करवड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।
देखिए पूरी खबर- चयनित स्थानीय गाइडों को परिचय पत्र वितरित
करवड़ पुलिस ने बताया कि बासनी लांछा निवासी दुर्गाराम पुत्र गेपरराम भाट ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि गांव में ही उसका भाई 40 वर्षीय ढगलाराम एक ट्रक से मार्बल की स्लैब उतार रहा था। तब मार्बल स्लैब गिरने से वह घायल हो गया। जाहिरा शरीर पर चोट नहीं लगी। मगर अंदरूनी चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने बताया कि मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया गया है।
एकबार दूरदृष्टिन्यूज़ का एप इंस्टॉल कीजिए हर खबर आपके मोबाइल में होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

