बालोतरा के बालक का वैन मेें सवार बदमाशों ने अपहरण कर ट्रेन में बैठाया
जोधपुर में रेलवे पुलिस को मिलने पर परिजन को सुपुर्द
जोधपुर,बाड़मेर जिले के बालोतरा का रहने वाला एक बालक लापता हो गया। वह जोधपुर रेलवे स्टेशन पर घूमता मिलने पर परिजन को बुलाकर सुपुर्द किया गया। 12 साल का नरेश पुत्र हरिराम प्रजापत वार्ड नंबर 33 पुलिस थाना बालोतरा जिला बाड़मेर को रेलवे स्टेशन जोधपुर पर अकेला घूमते हुए देखने पर गश्त के समय रेलवे पुलिस थानाधिकारी महेश श्रीमाली मय कांस्टेबल राजू सिंह व मुल्तानाराम द्वारा बच्चे से तसल्ली पूर्वक पूछा गया। मगर बालक अत्यधिक डरा हुआ होने के कारण रोने लगा। जिस पर बालक को चॉकलेट इत्यादि देकर तसल्ली पूर्वक पूछने पर बालक ने बताया कि मैं सातवीं कक्षा में पढ़ता हूं। मैं आज सुबह बालोतरा में मेरे घर से दही लाने के लिए साइकिल से जा रहा था। तब रास्ते में मेरे साइकिल की चेन खराब हो जाने पर मैं चेन ठीक कर रहा था। तभी एक वेन में तीन युवक व एक युवती मेरे पास आए। वह मुझे साइकिल सहित जबरदस्ती वेन में बैठा लिया।
ये भी पढ़ें- क्राइम समीक्षा बैठक में कहा अनट्रेस केस पर भी हो फोकस
तत्पश्चात चारों ने मुझे रेलवे स्टेशन बालोतरा पर जोधपुर के लिए आने वाली ट्रेन में बैठाया। दो युवक वहीं से चले गए व एक महिला व एक पुरुष मुझे लेकर ट्रेन में बैठ गए। ट्रेन में बैठाने के बाद मुझे एक चॉकलेट खिलाकर पानी पिलाया,जिसके बाद मुझे गहरी नींद आ गई। रेलवे स्टेशन जोधपुर आने से कुछ देर पहले मेरी नींद खुली तो मैं मौका देखकर दूसरे कोच में छुप गया। उसके बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन आने पर मैं ट्रेन से नीचे उतर गया व प्लेटफार्म पर घूमने लगा। यह हालात बालक नरेश द्वारा थानाधिकारी को बताए गए जिस पर तत्परता से जीआरपी चौकी बालोतरा व पुलिस थाना बालोतरा एवं आरपीएफ चौकी बालोतरा में संपर्क कर उक्त बालक के संबंध में बताया। बालक के पिताजी हरिराम के मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया। बालक के गुम हो जाने के कारण बालक के पिताजी व उसके परिवार जन अत्यधिक चिंतित थे। जो इतला प्राप्त होते ही जोधपुर के लिए रवाना हुए। उनके जोधपुर पहुंचने पर सकुशल परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

