Doordrishti News Logo

जोधपुर में लॉरेंस के गुर्गे को मंडोर से उठाया,थाने में पूछताछ कर वापस छोड़ा

मोबाइल जब्त कर ले गए

जोधपुर,राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार की अलसुबह देशभर में एक साथ रेड देकर वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ शुरू की। जोधपुर ग्रामीण के भोजासर हाल मंडोर के 8 मील से कुख्यात अपराधी लारेंस विश्नोई के गुर्गों को पकड़ कर थाने लाई। जहां उससे कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद छोड़ दिया, लेकिन उससे उसका मोबाइल जब्त कर ले गए। इसके अलावा पीपाड़ शहर में भी एक युवक से पूछताछ की।

lawrences-henchman-was-picked-up-from-mandore-in-jodhpur-released-back-after-questioning-at-the-police-station

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों को फॉलो करने वाला एक युवक गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में लॉरेंस गुर्गे अरविंद विश्नोई को सुबह 6 बजे उसे घर से पकड़ कर ले गई और थाने में पूछताछ की गई। अरविंद ने टीम को बताया कि उसका कनेक्शन पीपाड़ शहर में भी है। ऐसे में टीम ने वहां पर भी रेड दी। इधर लॉरेंस से कनेक्शन पर अरविंद की मां सुलोचना का कहना है कि वह मजदूरी करता है। रोज सुबह मजदूरी के लिए निकलता था। बुधवार सुबह टीम आई और उसे उठाकर ले गई। अरविंद की मां ने बताया कि टीम सुबह आई तो आईडी मांगी। जैसे ही आईडी दिखाई वे अरविंद को अपने साथ लेकर चले गए। अरविंद घटना के समय घर पर सो रहा था। हालांकि टीम लॉरेंस से संपर्क को लेकर पता लगाने का प्रयास कर रही है। टीम की ओर से कुख्यात अपराधी लॉरेंस और रोहित गोदारा के संपर्क वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026